रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव का दंतेवाड़ा और जगदलपुर प्रवास

रायपुर ।पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव दंतेवाड़ा और जगदलपुर के प्रवास पर जाएंगे। वे 4 सितम्बर को सवेरे 10 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव दोपहर सवा 3 बजे वहां से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे जगदलपुर पहुंचेगे। वे जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव अगले दिन 5 सितम्बर को सवेरे 10 बजे महारानी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे जगदलपुर से चित्रकोट के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे चित्रकोट में पंचायतीराज सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव दोपहर ढाई बजे वहां से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3 बजे जगदलपुर से राजकीय विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4 बजे रायपुर पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button