कवर्धादुर्ग

माताओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए रखा हलषष्‍ठी व्रत, सुख समृद्ध की गंगोत्री योगी

 माताओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए रखा हलषष्‍ठी व्रत, सुख समृद्ध की कामना की…गंगोत्री योगी
कवर्धा: प्रदेश कांग्रेस की महासचिव श्रीमती गंगोत्री योगी के निवास पर हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को ये व्रत किया जाता है. भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से ठीक दो दिन पूर्व उनके बड़े भाई बलराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है.
: माताएं आज कमरछठ (हलषष्‍ठी) पर अपने संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखी. वास्‍तव में ये दिन बलराम जयंती का है. महिलाओं ने व्रत रखकर सगरी में जल अर्पित किया और गौरी-गणेश की विशेष पूजा की. इसके बाद पसहर चावल का सेवन कर उपवास तोड़ा.
  महिला ने अपने बच्चो की लम्बी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
: संतान की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए कमरछठ (हलषष्ठी) कवर्धाा शहर समेत पूरे अंचल में मनाया गया. पूजा पाठ की तैयारी को लेकर महिलाएं सुबह से ही जुटी रहीं. बच्चों की सुख समृद्घि एवं दीर्घायु की कामना को लेकर माताओं ने व्रत रखा.

इस अवसर पर घरों के अलावा मंदिरों में भी पूजा पाठ का दौर सुबह से शाम तक चलता रहा. व्रती माताओं ने घर व मंदिर के सामने सगरी का निर्माण किया, जिसमें नदी, पर्वत की आकृति भी अंकित थी.   प्रदेश कांग्रेस कि महासचिव  श्री मती गंगोत्री योगी के निवास  में मोहल्ले की माताओं ने निर्जला व्रत रख कर पूजा अर्चना की और अपने बच्चों की लम्बी उम्र की कामना की.

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button