कबीरधाम पुलिस वा कबीरधाम के स्पेशल 26 ग्रुप द्वारा हेलमेट लगाने वाले मोटरसाइकिल चालकों का किए उत्साहवर्धन कवर्धा, कबीर क्रति उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय घनश्याम कमरे के द्वारा हेलमेट का उपयोग करने वाले मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिग्नल चौक कवर्धा में उन सभी मोटरसाइकिल चालकों को जो हेलमेट लगाकर वाहन का चालन कर रहे थे,उन्हें चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा करा के उत्साहवर्धन किया गया जिसमें जिले के स्पेशल 26 ग्रुप ने भी भाग लिया व हेलमेट लगाने वाले मोटरसाइकिल चालकों को चॉकलेट देकर मुंह मीठा कराया गया वा जागरूक नागरिक होने के लिए बधाई दिया गया सिग्नल चौक में आम जनों को यातायात के नियमों की जानकारी यातायात शाखा के द्वारा दिया गया तथा हेलमेट के महत्व को विस्तार पूर्वक लोगों को बताया गया एवं दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग करने सभी से अपील भी किया गया जो हेलमेट लगाए हुए मोटरसाइकिल चालक सिग्नल चौक से गुजर रहे थे उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक नागरिक होने के लिए यातायात टीम के द्वारा बधाई दिया गया उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय घनश्याम कामडे यातायात शाखा की टीम सहायक उपनिरीक्षक इजराइल खान, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक दिलीप लहरे तथा कबीरधाम जिले के स्पेशल 26 ग्रुप के मेंबर उपस्थित रहेl Spread the love Post navigation तहसील कार्यालय परिसर पंडरिया में पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों ने तहसीलदार,अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के साथ मिलकर 80 पौधे रोपित किये, विधायक ममता सुखतरा मे कबड्डी प्रतियोगिता के समापन मे की शिरकत किये पुरुस्कार वितरण