कवर्धादुर्ग

 जशपुर: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, चर्च के प्रचारक समेत छह लोग गिरफ्तार

 जशपुर: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, चर्च के प्रचारक समेत छह लोग गिरफ्तार

जशपुर। शहर में पिछले दिनों धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आज पुलिस ने चर्च के प्रचारक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकबार के बहमा गांव का है। जहां हिन्दू समुदाय के हनुमान टेगरी पूजा स्थल पर लगे झंडो को हटाकर कुछ लोगों ने जबरन क्रिश्चिन धर्म का प्रतीक चिन्ह लगा दिए थे। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने जानकारी देते हुए बताया धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कांसाबेल पुलिस ने चर्च के प्रचारक समेत 6 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बघेल ने बताया कि इस मामले में गांव के लोगों ने आरोपी बलान्तुस टोप्पो, गुलशन लकडा, नीलेश बखला, सिकन्दर, उमेश बखला और चर्च के प्रचारक तेलेस्फोर लकड़ा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद कांसाबेल थाना पुलिस ने जांच कर चर्च के प्रचारक समेत छह लोगों के खिलाफ धारा 295-A,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

Spread the love

Related Articles

Back to top button