दो सेवा निवृत्त शिक्षकों ने किया कांग्रेस प्रवेश कवर्धा। सेवा निवृत्त प्रधान अध्यापक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता तथा अवकाश प्राप्त व्याख्याता अरुण कुमार आमदे ने आज सोमवार को रायपुर में राजीव भवन में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। मोहम्मद अकबर ने उनके कांग्रेस प्रवेश का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे बौद्धिकजन हमेशा कांग्रेस की विचारधारा और जनोन्मुखी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाते रहे हैं। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर अध्यक्ष मुकुंद माधव कश्यप ने कहा कि इन वरिष्ठ शिक्षकों के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से कवर्धा जिले में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। उनके अलावा जिले के अन्य बहुत से वरिष्ठ कांग्रेसियों ने इन शिक्षकों के कांग्रेस प्रवेश का स्वागत किया है। 5/8/2019 चित्र संलग्न प्रेषक मुकुंद माधव कश्यप Spread the love Post navigation कवर्धा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ने हंगामा करने वाले 4 वरिष्ठ नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी से बाहर रखने पीसीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया था. जिस पर कार्यवाही करते हुए 4 लोगों को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया है वहीं एक पार्षद समेत तीन नेताओं को नोटिस दी गई है. कबीरधाम: गांव से लेकर शहर तक सुना गया मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी