Uncategorized

शक्कर कारखाना द्वारा कोई भी शेयर वितरण नहीं किया जा रहा है-महाप्रबंधक

कवर्धा, । पंडरिया में संचालित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित द्वारा वर्तमान में किसी प्रकार की कोई भी शेयर वितरण नहीं किया जा रहा है। लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कारखाने को बदनाम करने की नियत से या अपने निजी स्वार्थ के लिए शेयर वितरण की बात कह कर किसानों को फर्जी रसाद विक्रय कर रहे है। महाप्रबंधक ने जिले के क्षे़त्रीय किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावें में ना आए। यदि कोई व्यक्ति द्वारा शेयर की फर्जी विक्रय किया जाता है, तो शक्कर कारखाना पंडरिया की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button