कांग्रेस के ‘गंगाजल’ की याद दिलाने भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान

कांग्रेस के ‘गंगाजल’ की याद दिलाने भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान
राजनांदगांव: कबीर क्रांति छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोरोना वायरस जैसी राष्ट्रीय आपदा की इस स्थिति में लोगों के जनस्वास्थ्य से ज्यादा चिंता शराब पर होने वाली राजस्व से आय की है।डॉ. रमन ने कहा कि- “मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में शराब भट्ठियों को खुलवाकर प्रदेश के जनता की लॉकडाऊन की चालीस दिन की ‘तपस्या’ को तार-तार कर दिया है।” सरकार पर निरंकुशता का आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा इस सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाकर कांग्रेस के उस चुनावी वायदे को याद दिलाएगी जिसमें ‘गंगाजल’ हाथ में लेकर सरकार के सत्ता में आने पर पूर्ण शराब बंदी की घोषणा की गई थी।पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफे्रस को संबोधित कर रहे थे।
: मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार का बजट एक लाख, बीस हजार करोड़ रूपए है यदि सरकार फिलहाल शराब को बंद रखती तो पांईट सेवन प्रतिशत का ही नुकसान होता पर सरकार ने लॉकडाऊन समाप्त होने के पहले ही भट्टियां खुलवाकर लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ गई। शराब दुकान खुलने के पहले दिन ही प्रदेश में कई तरह की घटनाएं हुई।
एम्स नहीं होता तो क्या होता?
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने प्रदेश सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि सरकार ने आखिर कारोना से जुझने क्या किया है? प्रदेश में एम्स के अलावा और कहीं भी कोरोना प्रभावितों की जांच की सुविधा नहीं है। सरकार ने डेढ साल के कार्यकाल में प्रदेश के मेडिकल कालेजों को डेवलप नहीं कर पाया इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है? उन्होने कहा कि वो तो अच्छा भला हुआ कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात दे दी थी। आज कोरोना के सारे मरीजों का इलाज वहीं हो रहा है।
करोडों के फंड का कोई हिसाब नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास कोरोना से संबंधित फंडों का कोई हिसाब नहीं है। राजनांदगांव की जनता सहित प्रदेश की जनता, दानदाता, समाज सेवियों के दम पर सरकार कोरोना से लड़ाई लड़ रही है। अभी तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक जिलों को 25-25 लाख की फंड उपलब्ध कराया है जबकि सारी सुविधाएं केंद्र की सरकार दे रही है। उज्वला गैस से लेकर किसान सम्मान योजना, राशन, जनधन, गरीब कल्याण निधि की राशि देकर केंद्र सरकार ने लोगों को राहत दी है बल्कि राज्य सरकार अपने फंड को कहा खर्च कर रही है, इसका कोई अता पता नहीं हैं।
अवैध शराब की बिक्री, चेला चमचों पर कार्रवाई
प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होने कहा कि सरकार के सरंक्षण में ही अवैध शराब की ब्रिकी हो रही है। कवर्धा, राजनांदगांव, लोरमी, पाटन में सामने आए अवैध शराब के प्रकरणों से यह साफ हो गया है अवैध शराब के बड़े मामलों में केवल चेला, चमचों पर कार्रवाई कर पुलिस प्रशासन अपनी कार्रवाई पूरी कर ले रही है। सत्ता से जुड़े लोग ही ऐसे कारोबार को अंजाम दे रहे हैं जिनको सरकार से पूरा संरक्षण मिला हुआ है।
पुर्व मुख्यमंत्री ने बताए कि प्रवासी मजदूरों को क्या दिया?
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा सवाल किया कि वे जनता को बताएं कि उन्होने अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों के खाते में कितना पैसा डलवाया है? आज मजदूर अन्य राज्यों से पैदल चलकर आ रहे है पर किसी प्रकार की जांच की कोई सुविधा नहीं है। कोरेन्टाईन की कोई व्यवस्था नहीं है। परमिशन लेकर आने वालों को बार्डरों में रोका जा रहा है और बिना परिमिशन आने वालों को खुलेआम छोड दिया जा रहा है। प्रेस कांफ्रेस में भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, खूबचंद पारख, जिला भाजपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।




