राजनांदगांव 09 सितम्बर 2020 आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा 7वीं, 9वीं एवं 11वीं के रिक्त सात सीट की पूर्ति के लिए 11 सितम्बर 2020 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। जिसमें कक्षा 7वीं एवं 9वीं में 1-1 सीट छात्रा तथा कक्षा 11वीं में 4 सीट छात्र एवं 1 सीट छात्रा के लिए है। प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति के पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है। Spread the love Post navigation कोरोना महामारी के विकराल रूप लेने पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने जताई चिंता, सांसद बोले- जिला अस्पतालों में आपातकालीन कोरोना परीक्षण की व्यवस्था करे राज्य सरकार राजनांदगांव : कलेक्टर ने एमआरपी मूल्य से अधिक मूल्य में बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश