Uncategorized

रक्षित केन्द्र कबीरधाम में डाॅयल-112 के जवानों को दिया गया प्रषिक्षण।

पुलिस अधीक्षक ने किया जवानों का उत्साहवर्धन

कवर्धा कबीर क्रांति  पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एंव उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामडे़, के मार्गदर्शन में रक्षित केन्द्र कबीरधाम में डाॅयल-112 के समस्त जवानों एवं वाहन चालकों को एक दिवसीय ए.टी.आर., रिस्पाॅंस टाईम, फ्यूल सेव, प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वंय उपस्थित होकर जवानो का उत्साह वर्धन किया गया, तथा जानकारी दी गई की किसी भी घटना को छोटा या बडा ना समझकर

112 के उद्देश्य आमजनो को इमरजेंसी सेवा, अग्नि सेवा व एम्बुलेंस सेवा देना है। किसी भीं दुर्घटना में घायल को प्राथमिक उपचार देकर कम से कम समय मंे अस्पताल पहूॅचाये। 112 इमरजेंसी सेवा की लोगों मेें और भी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने कहा गया ताकि आवश्यकता पडने पर सभी 112 इमरजंेसी सेवा का लाभ ले सके। साथ ही 112 के चालको को हिदायत दी गई कि किसी भी कर्मचारी के द्वारा ड्यूटी दौरान किसी भी प्रकार के लापरवाही से बचें। लापरवाही करते पाये जाने व सूचना प्रा्रप्त होने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहे कि अब तक

112 के किसी भी कर्मचारी का किसी भी प्रकार के असामाजिक कृत्य में होना नही पाया गया है। जिसके लिए सभी कर्मचारियों के अपने कर्तव्यों के प्रति लगन, मेहनत एवं निष्ठा रखने के लिए कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही रिस्पांस टाईम को जितना कम कर सके करने का प्रयास करे अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करे, तथा वाहन चालको को वाहनो की विशेष देखरेख करने कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार से ईमरजेंसी सेवा के दौरान किसी भी प्रकार की वाहनों में समस्या का सामना ना करना पडे़़। सभी के अच्छे कार्यो के लिये प्रसन्नता जताते हुये निरंतर बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने निर्देषित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामडे़, डाॅयल 112 प्रभारी सउनि. उत्तम साहू एंव डाॅयल 112 केे समस्त जवान तथा वाहन चालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button