कवर्धादेश

भूपेश सरकार का जनहित कारी निर्णय है नगर पालिका कवर्धा में हेल्पडेस्क खुलवाना : डी.एन.योगी

कांग्रेस की एक और घोषणा हुई पूरी, नगर पालिका कवर्धा मे लगा लोगो की सुविधाओं के लिए हेल्पडेस्क

कवर्धा : नगर पालिका में आम जन की सुविधाओं के लिए आज हेल्पडेस्क शुरू करने के स्वागत करते हुए कबीर क्रांति के प्रधान संपादक व जिला प्रेस क्लब के महासचिव डी.एन.योगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनता के हित में लगातार निर्णय ले रही है. कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में किये वायदे पर अमल करते हुए नगर पालिका में आम जन की सुविधाओं के लिए आज हेल्पडेस्क खुलवाया है जो कि बहुत ही जनहित कारी है . उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर व विभागीय मंत्री को धन्यवाद् देते हुए कहा कि इस कदम से नगरवासियों को असुविधाओ से निजात मिलेगी .

उक्त सम्बन्ध में उल्लेखनीय है कि नगर पालिका कवर्धा मे आम जन की सुविधाओं के लिए आज हेल्पडेस्क का उदघाटन किया गया, अगर कोई व्यक्ति आवेदन लिखने में असमर्थ है तो वहां उपस्थित पालिका के कर्मचारी के द्वारा आवदेन लिखा जाएगा,और उक्त आवदेन मे उल्लेखित समस्या का एक सप्ताह के भीतर निराकरण कर आवेदक को सूचना दी जाएगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button