कवर्धादुर्ग

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भोरमदेव पद यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, जनप्रतिधि और गणमान्य नागरिक

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भोरमदेव पद यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, जनप्रतिधि और गणमान्य नागरिक

कवर्धा/ भगवान शिव को सावन का महीना प्रिय है। सावन महीने के प्रथम सोमवार को हर साल की तरह इस साल भी जिला प्रशासन द्वारा बुढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव शिव मंदिर तक आयोजित पदयात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

पदयात्रा में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कलेक्टर  अवनीश कुमार शरण, कबीरधाम जिले के पूर्व कलेक्टर,  पी.दयानंद, सचिव महिला एवं बालविकास  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मूँगेली कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, सहित जिले में पदस्थ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
भोरमदेव पद यात्रा शुरू होने से पहले सभी अतिथियो ने बूढ़ा महादेव मन्दिर में जलाभिषेक कर पूजाअर्चना की। भोरमदेव पद यात्रा निर्धारित समय मे सुबह  बूढ़ा महादेव मंदिर से निकली। इस पदयात्रा में सभी धर्मिक संगठन, समाजसेवी संगठन, जिले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button