कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *तालाब संरक्षण अभियान में चौथे रविवार को भी श्रमदान जारी* *नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी की पहल को मिल रहा जनसमर्थन* *तालाब बचाने की मुहिम में जनता का साथ, श्रमदान से संवर रहा राधाकृष्णा तालाब*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*तालाब संरक्षण अभियान में चौथे रविवार को भी श्रमदान जारी*

*नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी की पहल को मिल रहा जनसमर्थन*

*तालाब बचाने की मुहिम में जनता का साथ, श्रमदान से संवर रहा राधाकृष्णा तालाब*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ,सुंदर विकसित कवर्धा के संकल्प को लेकर शहर के तालाबो के संरक्षण व संवर्धन की दिशा के चौथे पड़ाव में आज राधा कृष्णा मंदिर बड़े तालाब में साफ़-सफाई श्रमदान कर तालाब की सफाई कर स्वच्छ किया गया। श्रमदान हेतु नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, संस्था प्रमुख को आमंत्रित कर अभियान को मूर्त रूप दिया जा रहा है। सभी ने इस अभियान में अपना श्रमदान किया।

*राधाकृष्ण तालाब सफाई के लिए सभी का श्रमदान महत्वपूर्ण-चन्द्रप्रकाश*
“स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित कवर्धा के संकल्प के साथ नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में शहर के तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल की गई। इस अभियान की शुरुआत राधा कृष्णा मंदिर स्थित बड़े तालाब में श्रमदान के माध्यम से सफाई कार्य करके की गई और आज चौथे रविवार को भी इसी तालाब में स्वच्छता को लेकर अलख जगाया गया।

*जन अभियान में जुड़ने नपा अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ने की अपील*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की “हमारा संकल्प है कि कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जाए। इसी दिशा में हमने शहर के तालाबों के संरक्षण और संवर्धन की शुरुआत बड़े तालाब की सफाई से की है और लगातार हर रविवार को अभियान चलाकर तालाब को सभी के सहयोग से श्रमदान कर स्वच्छ बनाया गया। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का प्रतीक है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे इस मुहिम में सहभागी बनें और अपने शहर को स्वच्छ और समृद्ध बनाने में योगदान दें।” उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को शहर के तालाबो, प्रमुख स्थानों में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में सामाजिक संस्था, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण, समाज प्रमुखों के साथ साथ गणमान्य नागरिकगण तथा जनसामान्य लोगो को भी जोड़ा जा रहा है ।

*रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों ने निभाई भागीदारी*
नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने रेडक्रॉस सोसायटी के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा, “समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। रेडक्रॉस सोसायटी ने आज एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।” रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों ने तालाब की सफाई, जलकुंभी और कचरे को हटाने जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति बिहारी राम धुर्वे, अजय ठाकुर, सुरेंद्र पांडेय, हरीश कुंभकार, केशरीचंद सोनी, सोनू उपाध्याय, सनत साहू, जसवंत छाबड़ा, हर्ष खुराना सहित अधिक संख्या में वार्ड वासी सहित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button