कवर्धादुर्ग

कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्र के बोक्करखार स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया

भोजन में गुणवत्ता सही नहीं होने पर नए समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन कराने के निर्देश दिए

कवर्धा,। बोड़ला विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र के स्कूल, आश्रम आंगनबाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बोक्करखार में संचालित शासकीय माध्यमिक स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने मध्यान्ह भोजन पहले विविधव रूप से मंत्रोउच्चारण किया

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन कर भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। मध्यान्ह भोजन की दाल और सब्जी की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर वर्तमान में संचालित समूह को हटा कर नए महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालन कराने के लिए निर्देश दिए। यहां बताया गया कि वर्तमान में ग्राम सरपंच द्वारा ही मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button