कवर्धादुर्ग

प्लेसमेंट शिविर आयोजन हेतु निजी संस्थाओं से मांगी कई पदों की जानकारी

प्लेसमेंट शिविर आयोजन हेतु निजी संस्थाओं से मांगी कई पदों की जानकारी

कवर्धा,  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम द्वारा माह जुलाई में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) ग्राम तारो, कवर्धा एवं शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राम महाराजपुर में प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाना है। जिले के ऐसे निजी प्रतिष्ठान- संस्थान जो अपनी संस्था में रिक्त तकनीकी एवं नॉन तकनीकी पदों पर भर्ती कराना चाहते है, उनसे मांगपत्र आमंत्रित किया गया है। मांग पत्र जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड कबीरधाम से प्राप्त कर सकते है। रिक्तियों के संबंध में संस्था का नाम, पूर्ण पता, मोबाईल नंबर, ईमल आईडी, संपर्क किए जाने व्यक्ति का नाम, पदनाम, मोबाईल नंबर, पद संख्या, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन एवं भत्ता, कार्य क्षेत्र तथा अन्य जानकारी जो आवश्यक हो, की पूर्ण जानकारी के साथ कार्यालय में 17 जुलाई तक प्रस्तुत करने को कहा गया है

Spread the love

Related Articles

Back to top button