कवर्धादुर्ग

: इस्तीफा देने पहुंचे कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायक, अब क्या होगा कुमार स्वामी सरकार का?

: इस्तीफा देने पहुंचे कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायक, अब क्या होगा कुमार स्वामी सरकार का?
: बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) की गठबंधन सरकार पर खतरा बढ़ गया है। सरकार के 11 विधायक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि सभी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि ऐसा होता है तो सरकार अल्पमत मे आ जाएगी। इन विधायकों में आठ कांग्रेस और तीन जेडीएस के हैं। इन विधायकों में रामलिंगा रेड्डी, एच विश्वनाथ और प्रताप गौड़ा पाटिल भी शामिल हैं।
इससे पहले मीडिया के सामने कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कहा मैं यहां विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए आया हूं। मुझे लगता है कि कुछ मुद्दों पर कहीं न कहीं मेरी उपेक्षा की जा रही है। इसी कारण मैंने यह फैसला लिया है। कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से बाहर जाते हुए कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के साथ अन्याय हुआ है। उत्तरी कर्नाटक के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। इधर मंत्री डीके शिवकुमार ने विधायकों के संभावित इस्तीफे को लेकर कहा कोई इस्तीफा नहीं देगा।
गठबंधन को जनता ने नकारा
भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि कांग्रेस जेडीएस गठबंधन को कर्नाटक के लोग नकार चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उनके गठबंधन के बावजूद भाजपा को यहां मजबूत जनाधार मिला है। यह साफ तौर पर लोगों का रुख बताता है। विधायक निश्चित रूप से गठबंधन के खिलाफ जनता के गुस्से का खामियाजा भुगत रहे हैं।

Related Articles

Back to top button