राजनांदगाव

नवाज भाई के नेतृत्व में मांगेलाल अग्रवाल मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

नवाज भाई के नेतृत्व में मांगेलाल अग्रवाल मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

राजनांदगांव ःःछत्तीसगढ़ के बहुचर्चित प्रकरण जिस पर स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संज्ञान लेकर राजद्रोह जैसे संगीन धारा से मांगीलाल अग्रवाल को मुक्त कराया था। वह सपरिवार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नवाज भाई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपनी भावनात्मक चुक के लिए क्षमा भी मांगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि मुसरा निवासी मांगेलाल अग्रवाल पर सोशल मीडिया में पोस्ट की गई वीडियो के चलते राजद्रोह की धारा 124 ए लगने की स्थिति निर्मित हो गई थी जिस पर

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नवाज भाई ने प्रकरण की सत्यता से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को अवगत कराया था और मुख्यमंत्री जी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को आधार मानते हुए मांगेलाल के ऊपर से राजद्रोह की धारा के संबंध में पुलिस महकमें से जांच कर हटाने के निर्देश दिये थे।
*जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नवाज भाई ने कहा कि मांगेलाल अग्रवाल घटना के बाद से भाजपा की ओछी राजनीति से प्रताडि़त हो रहे थे और वे सपरिवार राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री से मिलकर आभार जताने की इच्छा जताई थी। जिसके चलते उन्हें सपरिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कराई गई इस दौरान

मुख्यमंत्री जी से मांगेलाल अग्रवाल ने जहां अपने भावनात्मक पोस्ट पर क्षमा मांगते हुए कहा कि आप जैसे नेक व्यक्तित्व के कारण ही आज मैं यहां खड़ा हूँ और मजबूत व्यक्ति ही ऐसे निर्णय लेने के लिए सक्षम होते है। अपने व अपने सरकार के ऊपर आरोप लगाने वाले को अभय दान देकर आपने जो राजधर्म पालन का उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके लिए मैं एवं मेरा पुरा परिवार सदैव आपके आभारी रहेंगे। जिला अध्यक्ष नवाज भाई ने आगे कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कमान संभाली है

तब से छ.ग. में आम जनता भयमुक्त हो गई है और योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रही है एक सामान्य व्यक्ति के ऊपर राजद्रोह की धारा लगने की स्थिति निर्मित हुई थी जिस पर मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर भा.द.स. की धारा 124 ए को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर अपनी सहृदयता का परिचय दिया था जिसकी राज्य में ही नहीं पूरे देश में अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया हुई थी। अग्रवाल दम्पत्ति ने मुख्यमंत्री जी से मिलकर जहां आभार जताया है वहीं भाजपाईयों से इस मामले में राजनीति नहीं करने की अपील की है।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button