कवर्धादुर्ग

नहर विभाग के लिखित आश्वाशन के बाद किसानों ने किया भूख हड़ताल समाप्त 

नहर विभाग के लिखित आश्वाशन के बाद किसानों ने किया भूख हड़ताल समाप्त 

कवर्धा कई सालों से नहर की मांग को लेकर 10-12 गांव के हजारों किसानों महिलाओं बुजुर्ग बच्चे आज नहर किनारे भूख हड़ताल पर बैठे थे, बैठक को समर्थन देंने प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजित जोगी जी की बहु श्रीमती ऋचा जोगी जी सामिल हुई, ऋचा जोगी जी ने कहा की किसानों के अधिकार के लिये जोगी परिवार सदैव तत्पर है,जोगी कांग्रेस किसानों की लड़ाई, गरीबों की लड़ाई महिलाओ की लड़ाई हर हाल मेँ लड़ने वचनबद्ध है, युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह जी ने कहा की नहर विभाग के अधिकारी ये ना समझे की

आज आंदोलन समाप्त कर दिए तो इसका ये मतलब ये नहीं की आंदोलन आगे और लड़ी जायेगी, अगर जल्द नहर पास नहीं हुवा, तो आगे आंदोलन और उग्र होगा,वंही युवा जनता कॉग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्री आशीष जैन जी ने कांग्रेस पार्टी को वादा निभाने की बात कही और शराब बंदी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी,

जोगी कॉग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी यदु ने किसानों के कर्जा माफी कराने पंडरिया से कवर्धा तक पैदल चल कर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने की बात कही वंही सुनील केशरवानी,केवल चंद्रवंशी, रवि चंद्रवंशी, आशीष ठाकुर रंजीत वर्मा ने सभा को सम्बोधित कर जल्द कार्यवाही करने व शराब बंदी के लिये आंदोलन करने की बात कही,

नहर विभाग के अधिकारी व नायाब तहसील महोदय के समक्ष नहर विभाग ने जल्द नहर से माइनर बनवाने का लिखित मेँ मीडिया के समक्ष लेटर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने भूख हड़ताल को समाप्त करने की घोसणा की, आज के कार्यक्रम मेँ बंशापुर , आमादाह,प्राण खैरा के कलम कोशले, रामकुमार खांडे, बरन कोशले, नरोत्तम खांडे,धर्मजीत सिंह, एवं अन्य किसान एवं महिला भूख हड़ताल मेँ बैठे थे, आज के कार्यक्रम मेँ मुख्य रूप से धीरज सिंह जी आशीष जैन जी, सुशील चंद्राकर जी,रोहित गंधर्व,अशोक सोनवानी जी, हरेंद्र चंद्राकर जी,रोहित मानिकपुरी,मनहरण मानिकपुरी,केवल चंद्रवंशी, सुनील केसरवानी,अश्वनी यदु,रवि चंद्रवंशी,ईश्वरी भाई,रंजीत वर्मा, किरण चंद्रवंशी,गजेंद्र मरकाम,आशीष ठाकुर,सुरेश साहू,जित्तू चंद्रवंशी,अंगद पटेल,रामदास पटेल,राजवीर भारती,सुनील जोशी,प्रशांत खांडे,चैन चंद्राकर शैलेश दिवाकर, अंजोर दास,नरोत्तम दास, कामेश साहू,परमान्द साहू, तिलक साहू, परमान्द साहू उपस्थित रहे

Spread the love

Related Articles

Back to top button