
वनपाल परिक्षेत्र सहायक और कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष को डीएफओ ने किया निलंबित, डीएफओ मनीष कश्यप के तानाशाह रवैये से त्रस्त है कर्मचारी, हाल ही में कर्मचारी संघ की बैठक में डीएफओ को हटाने की मांग को लेकर लिखा गया था पत्र
बैकुुुण्ठपुर ःःकोरिया जिले के बैकुण्ठपुर वन मण्डल में जब से वनमण्डलधिकारी के रूप में मनीष कश्यप की पदस्थापना शासन द्वारा की गई है तब से इनकी चर्चा इनके कार्यशैली को लेकर जिले में सर्खियो में बनी हुई है। बैकण्ठपुर वनमण्डलधिकारी के तानाशाह रवैये से त्रस्त कर्मचारियों में अब अंदर ही अंदर आक्रोश पनप रहा है|
वन कर्मचारी संघ इनके कार्यशैली को लेकर हाल ही में बैठक लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर आंदोलन की शुरूवात करने ही वाले थे कि इसके पूर्व ही इसका खामियाजा वनपाल परिक्षेत्र सहायक पवन रुपौलिहा को भुगतना पड़ा| जिसका कारण यह था कि इन्होंने अपने वन कर्मचारी संघ के लेटर पेड़ में अध्यक्ष के तौर पर राज्य के उच्च अधिकारियों व शासन को डीएफओ के खिलाफ पनप रहे आक्रोश के खिलाफ लेटर लिखकर कार्य न कर इन्हें हटाने को लेकर आंदोलन कर विरोध करने की बात की| जिस कारण
आंदोलन के पूर्व ही डीएफओ ने कार्य मे लापरवाही बता निलंबन आदेश जारी कर यह साबित कर दिया कि उनके तानाशाही के आगे किसी का कोई अस्तित्व नही है। वही वन मंडलाधिकारी बैकुंठपुर मनीष कश्यप ने शासकीय कार्य मे लापरवाही के कारण नियमानुसार वन पाल को निलंबित करने की बात मीडिया से कही वही लगाए गए आरोपो को गलत बताया साथ ही शासन के उच्च अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराने की बात कही




