शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव व रविंद्र चौबे से की मुलाकात कवर्धा-कबीर क्रांति शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में छग के पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं संसदीय कार्य व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात की। संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी एवं प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति एवं सभी शिक्षाकर्मियों का संविलियन सहित विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव एवं रविन्द्र चौबे को ज्ञापन सौंपकर विस्तार से चर्चा किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में पंचायत संवर्ग में कार्य करते हुए जिन शिक्षाकर्मी साथियों का असमय देहांत हुआ था उनके परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई। पंचायत मंत्री ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण के समाधान के लिए शासन स्तर पर स्वयं पहल करने की जिम्मेदारी ली। ताकि अनुकंपा से संबंधित समस्यायों का समाधान हो सके। दो वर्ष पूर्ण कर चुके सभी शिक्षाकर्मियों का जनघोषणा के अनुरूप शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाए। संविलियन उपरांत भी सहायक शिक्षको के वेतन में बहुत सी विसंगति व्याप्त है, जिसे दूर करने की पहल की जाए साथ ही पदोन्नति से वंचित सभी शिक्षकों को उच्चत्तर वेतनमान प्रदान किए जाने, संस्था प्रमुख, शिक्षक एवं व्यख्याता पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने, वर्ष 2017 से शासन द्वारा घोषित महंगाई भत्ते की एक भी किस्त का आदेश पंचायत संवर्ग के शिक्षकों के लिए जारी नही हुआ है, लंबित महंगाई भत्ते की क़िस्त के आदेश जारी करने, पंचायत विभाग से लंबित एरियर्स राशि के लिए अतिरिक्त आबंटन जारी करने, पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण समयमान वेतनमान के आधार पर किए जाने, सभी के लिए खुली स्थानांतरण नीति जारी करने, प्रदेश भर में भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढ़ाए जाने की मांंग की गई। पंचायत मंत्री ने बताया कि जल्द ही स्थानांतरण नीति जारी किये जाएंगे। साथ ही अन्य मांगों पर शासन स्तर पर जल्द ही उचित निर्णय लिए जाने की बात कही। Spread the love Post navigation मछियाकोना में लगा नया ट्रांसफार्मर, 27 घरों में पहुँची बिजली जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए बहुत मौके मिलते है, लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए मेहनत दोगुना करना चाहिए : कलेक्टर