कवर्धादुर्ग

शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधियों ने सांसद संतोष पांडेय का पुष्प हार एवं श्री फल से स्वागत किया

कवर्धा आज दिनांक 07- 06 -19 को छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ जिला कबीरधाम का प्रतिनिधिमंडल नरेंद्र सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षकमहासंघ के नेतृत्व में राजनांदगांव कबीरधाम जिला के सांसद श्रीमान संतोष पांडे जी से गेस्ट हाउस में सौजन्य भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। शिक्षक महासंघ द्वारा सम्माननीय सांसद महोदय को पुष्प हार एवं श्रीफल भेंट कर सांसद बनने की बधाई दी गई। सांसद महोदय को शिक्षक महासंघ के संगठन के संदर्भ में एवं संघ के आगामी होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी। सांसद महोदय द्वारा भी छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ को आभार प्रेषित किया गया। उक्त कार्यक्रम में भृगु नाथ योगी दीपक नेताम सुनील दुबे रामशरण चंद्रवंशी राजू चंद्रवंशी डाकोर कौशिक उमेश ठाकुर विनय गुप्ता एवं अन्य साथी गण मौजूद रहे।शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधियों ने सांसद संतोष पांडेय का पुष्प हार एवं श्री फल से स्वागत किया

Spread the love

Related Articles

Back to top button