कवर्धा

जिला अध्यक्ष नीलु चंद्रवंशी जी ने बताया कि जिले में कांग्रेस कार्यालय भवन हेतु जमीन तय कर लिया गया है

कवर्धा :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय पी एल पुनिया जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, प्रभारी सचिव श्री चंदन यादव जी, श्री चंद्रशेखर शुक्ला जी के नेतृत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सभी जिलों के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ कबीरधाम जिले से भी जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी शामिल हुए, आदरणीय पी. एल. पुनिया जी एवं आदरणीय मोहन मरकाम जी द्वारा जिले में जिला कांग्रेस भवन निर्माण की जमीन आबंटन की स्थिति का जानकारी मांगी गई जिसमें श्री चंद्रवंशी जी ने बताया कि जिले में कांग्रेस कार्यालय भवन हेतु जमीन तय कर लिया गया है अतः जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय भवन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भूमि पूजन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रभारी महोदय को यह भी सूचित किया है कि उक्त भूमि का जानकारी आयुक्त को प्रेषित कर दिया जा चुका है साथ ही जिले में संगठन की स्थिति से अवगत कराया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button