कलेक्टर ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई का पात्र बताते हुए शुभकामनाएं दी कवर्धा, ःःकबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी के 10 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने खुशी जाहिर की है। कलेक्टर ने कहा कि एक ही गांव से एक ही स्कूल से 10 बच्चों का चयन होना जिले के साथ-साथ प्रदेश के लिए का गौरव और खुशी की बात है। उन्होंने बच्चों, उनके पालकों और शिक्षकों से अपने कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर इस सफलता के लिए उन्हें बधाई और शुभकामना दी। कलेक्टर ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ ग्रुप फोटो खिचवाकर उनका हौसला बढ़ाया और https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2019/05/VID-20190527-WA0009.mp4 बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय में विशेष ध्यान देने और लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की समझाईश दी। कलेक्टर द्वारा बच्चों से बडे़ होकर क्या बनने के प्रश्न पर रोशनी और आर्य ने कलेक्टर बनने, तेजश्वी एवं पुष्पराज ने पुलिस बनने तथा बाकी बच्चों ने शिक्षक बनने की जिज्ञासा प्रकट की। बच्चों को उनकी सफलता पर मिठाई भी खिलाई गई। शासकीय प्राथमिक शाला खैरा तुलसी से शैक्षणिक सत्र 2019-20 में नवोदय विद्यालय उड़ियाकला कबीरधाम के लिए चयनित बच्चों में रोशनी, नंदिनी, आर्य, सुनील यादव, तेजश्वी तुषार, सुधा यादव, पुष्पराज, मधु, सुकृति एवं चांदनी शामिल है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल. महिलांग ने बताया कि नवोदय विद्यालय के लिए जिले से 80 बच्चों का चयन किया गया है। इनमें से 60 बच्चें ग्रामीण क्षेत्र से तथा 20 बच्चें शहरी क्षेत्र से है https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2019/05/VID-20190527-WA0010.mp4 जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस साल से शैक्षणिक सत्र 2018-19 में चार बच्चों और शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दो बच्चों का चयन हुआ था। कलेक्टर से चयनित बच्चों की मुलाकात के दौरान सहायक संचालक श्री एम.के. गुप्ता, तुलसी खैरा प्राथमिक शाला के शिक्षकगण श्री सूर्यकांत सिंह, सुरेश कुमार कुर्रे, ज्ञानेन्द्र कुमार साहू, संकुल प्रभारी श्री मनोहर सवैया, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार, उपाध्यक श्री बलदेव, सरपंच श्री जिलेन्द्र डाहरे तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। Spread the love Post navigation सभी सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं एवं कोचिंग सेंटरों में अग्नि शमन यंत्र लगाने के निर्देश कलेक्टर ने तीन विभागों में की छापामार शैली में किया औचक निरीक्षण, 16 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कटेगा एक दिन का वेतन