~पुलिस चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ की कार्यवाही ~ सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार जप्त नगदी रकम 1090 रुपए ,एक नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन,

~पुलिस चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ की कार्यवाही ~
सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार जप्त नगदी रकम 1090 रुपए ,एक नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन,
कवर्धा,,श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर.मंडावी के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक मुकेश सोम थाना प्रभारी कोतवाली कवर्धा तथा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप के कुशल नेतृत्व में* दिनांक 27.01.21 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी की मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बंदौरा में आम जगह पर *ग्राम झिरौनी का अजुर्न बैरागी* अंको पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया। मौके पर आरोपी अर्जुन पिता रूपेश बैरागी उम्र 25 वर्ष ग्राम झिरौनी चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा को मौके पर अंको में रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़े जिनके कब्जे से कुल *नगदी रकम 1090 रुपये, एक नग सट्टा पट्टी, डॉट पेन* को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 00/21 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक राम भजन सिन्हा ,प्रआर. लवकेश खरे,आरक्षक शंकर निषाद, शशांक तिवारी , पुनेश्वर मंडावी का सराहनीय योगदान रहा।




