धमतरी

: धमतरी : सामान्य प्रशासन स्थायी समिति और सामान्य सभा की बैठक 10 सितंबर को

: धमतरी : सामान्य प्रशासन स्थायी समिति और सामान्य सभा की बैठक 10 सितंबर को
: जिला पंचायत धमतरी की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति और सामान्य सभा की बैठक आगामी 10 सितंबर को जिला पंचायत की सभाकक्ष में आहूत की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे से आयोजित सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक में श्रम एवं जनशक्ति, शिक्षक पंचायत और एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह दोपहर दो बजे से आयोजित सामान्य सभा की बैठक में वन, खनिज, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग, कृषि, सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।  

Spread the love

Related Articles

Back to top button