आई आई टी भवन दिल्ली मे 11से 13 मार्च को आयोजित कार्यक्रम मे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर द्वारा किया जाएगा सम्मानित

कवर्धा : विकासखण्ड पण्डरिया के शिक्षक तुलस चंद्राकर को शून्य निवेश नवाचार मे उल्लेखनीय कार्य करने पर श्री अरविन्दो सोसायटी की ओर से आई आई टी भवन दिल्ली मे 11से 13 मार्च को आयोजित कार्यक्रम मे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर द्वारा सम्मानित किया जाएगा । शिक्षक तुलस चंद्राकर विभिन्न शून्य निवेश नवाचार -ईमानदारी की पाठशाला , बच्चो के मन की बात , पुरस्कार की घोषणा ‘, बचत बैंक पाठशाला , कबाड़ से जुगाड़ , खेल खेल मे शिक्षा व कबाड़ से जुगाड़ कर विभिन्न चलित माँडल बनाना आदि किए हैं । जिसके परिणाम स्वरूप कबीर धाम जिले से एक मात्र नवाचार शिक्षक के रूप मे राज्य स्तर हेतु चयन हुआ था ।
इस सम्बन्ध में गौरतलब है कि श्री अरबिंदो सोसायटी द्वारा राज्य से चयनित 92 शिक्षको का 3दिवसीय कार्य शाला रायपुर मे आयोजित किया गया , उक्त कार्यशाला मे सभी शिक्षको ने अपना अपना नवाचार का प्रदर्शन किया । शिक्षक तुलस चंद्राकर ने भी अपना नवाचार “बच्चो के मन की बात “का प्रदर्शन किया । कार्यशाला के बाद उन 92 शिक्षको मे से मात्र राज्य से 33 शिक्षको के नवाचार को श्री अरविन्दो सोसायटी द्वारा शून्य निवेश नवाचार पुस्तिका मे प्रकाशित करने हेतु चयन किया गया हैं , जिसमे शिक्षक तुलस चंद्राकर के नवाचार “बच्चो के मन की बात”को स्थान मिला हैं,आज शिक्षक चंद्राकर नवाचार मे उच्च शिखर प्राप्त कर चुके हैं , इसके पहले भी इनके नवाचार को दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम द ह्युमन आफ टीचर एप मे भी स्थान मिल चुका हैं । शिक्षक तुलस चंद्राकर ने कबीरधाम जिला का नाम रोशन किया हैं इसके लिए जिले के शिक्षक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं ।




