कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क दुर्घटना में मृत विजय मल्लाह के परिजनों को दिलाया न्याय*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क दुर्घटना में मृत विजय मल्लाह के परिजनों को दिलाया न्याय*
*कवर्धा -* बीते दिनों सोमवार को कवर्धा के बिलासपुर पूल के पास विजय मल्लाह के वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद जहां उनके परिजन न्याय की मांग को लेकर डटे हुए थे, वहीं कांग्रेस ने पीड़ित परिवार की आवाज को बुलंद करते हुए प्रशासन तक उनकी मांगों को पहुंचाया, नेशनल हाईवे में जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 8 घंटे तक पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया, जिसपर शासन प्रशासन मुआवजा राशि देने पर मजबूर, वहीं कवर्धा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने आखिरकार फोनिक माध्यम से पीड़ित परिवार एवं समाज के प्रतिनिधियों से बात कर 5 लाख रुपए देने की घोषणा की, साथ ही दुर्घटना में घायल जोधू को 2 लाख रुपए एवं उचित ईलाज कराए जाने की घोषणा की, तो इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी 25 हजार रुपए नगद पीड़ितों को दिया, कांग्रेस ने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए हाईवा संचालक से संपर्क कर 50 हजार रुपए की राशि और दिलवाया, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि उक्त मामले में पीड़ितों को लेकर न्यायालय में गुहार लगाएंगे, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही मछुआरों की मृत्यु पर मत्स्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के लिए भी विभागीय अधिकारी से बात करेंगे। साथ ही अशोक सिंह ने घटना के बाद पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति देते हुए यथासंभव मदद पहुंचाया, वहीं कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार नामदेव ने सरकार के समक्ष परिवार वालों का दृढ़ता से आवाज बुलंद करते हुए उन्हें न्याय दिलाया साथ ही कहा कि वाहन दुर्घटना में हुए क्षति के लिए जिला प्रशासन से बात कर जो 6/4 की राशि प्रदान की जाती है, उसके लिए भी विधिवत पत्र कबीरधाम कलेक्टर को देंगे, श्री नामदेव ने मृतक के परिजन से चर्चा कर यह भी बताया कि पीड़ित का खुद का कोई आवास नहीं है और पीड़ितों ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की है, जिसके लिए भी सा, न्याय मिलने के साथ ही परिजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी को उनके लड़ाई में साथ खड़े होने के लिए नाम आंखों से धन्यवाद कहा है, इस बीच उक्त वार्ड के पार्षद श्रीमती रूबी सिंह ने कहा कि वह जनता के हर सुख दुख में सदैव उनके साथ डटे रहेंगे। उक्त मामले में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, वार्ड नंबर 16 की पार्षद रूबी सिंह, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार नामदेव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे सुरेश वर्मा, राजू धुर्वे, मेहुल सत्यवंशी, गोलू खान, आनंद चंद्रवंशी, देवराज पाली एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।




