कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।* *पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर सात दिवस के भीतर 40 जुआ प्रकरणों में 162 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही, 81,955/- रुपये जप्त।*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

*पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर सात दिवस के भीतर 40 जुआ प्रकरणों में 162 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही, 81,955/- रुपये जप्त।*

दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ-सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा जुआ खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के परिपालन में कबीरधाम पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा दिनांक 03.11.2026 से 09.11.2026 तक मात्र सात दिवस के भीतर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कुल 40 जुआ प्रकरण दर्ज कर 162 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल- 81,955/- रुपये की जुआ राशि जप्त की गई।

*थाना एवं चौकीवार कार्यवाही का विवरण*

थाना कवर्धा – कुल 06 जुआ प्रकरणों में 26 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 16,480/- रुपये जप्त किए गए।

चौकी पौड़ी – कुल 01 जुआ प्रकरण में 03 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,750/- रुपये जप्त किए गए।

थाना सहसपुर लोहारा – कुल 06 जुआ प्रकरणों में 21 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 8,890/- रुपये जप्त किए गए।

थाना पिपरिया – कुल 04 जुआ प्रकरणों में 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5,530/- रुपये जप्त किए गए।

थाना पांडातराई – कुल 05 जुआ प्रकरणों में 27 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9,920/- रुपये जप्त किए गए।

चौकी दशरंगपुर – कुल 03 जुआ प्रकरणों में 14 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6,420/- रुपये जप्त किए गए।

थाना पंडरिया – कुल 04 जुआ प्रकरणों में 17 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3,410/- रुपये जप्त किए गए।

थाना कुंडा – कुल 05 जुआ प्रकरणों में 21 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 21,415/- रुपये जप्त किए गए।

चौकी दामापुर – कुल 02 जुआ प्रकरणों में 06 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,720/- रुपये जप्त किए गए।

थाना बोड़ला – कुल 02 जुआ प्रकरणों में 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3,220/- रुपये जप्त किए गए।

थाना सिंघनपुरी – कुल 01 जुआ प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2,380/- रुपये जप्त किए गए।

चौकी बैजलपुर – कुल 01 जुआ प्रकरण में 03 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 820/- रुपये जप्त किए गए।

*सात दिवस की कार्यवाही का समग्र विवरण*

कबीरधाम जिले में दीपावली पर्व के दौरान सात दिवस के भीतर कुल 12 थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध 40 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में कुल 162 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 81,955/- रुपये की राशि जप्त की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। जुआ, सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी निरंतर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दीपावली सहित सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button