कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** दीपावली पर गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले कबीरधाम पुलिस के अधिकारी, पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

दीपावली पर गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले कबीरधाम पुलिस के अधिकारी, पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं

कवर्धा। दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा से कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों ने आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं गृह मंत्री ने भी सभी अधिकारियों को दीपावली की बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुलाकात के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। गृह मंत्री ने अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी ईमानदारी, सजगता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने भरोसा दिलाया कि गृह मंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कबीरधाम पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर जिले के पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

कबीर क्रांति — जनहित की आवाज, निष्पक्ष पत्रकारिता।

Spread the love

Related Articles

Back to top button