
कवर्धा,भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना रामहेपुर कवर्धा में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कल्याण संघ द्वारा 5 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। जिसे असंगठित मजदर कांग्रेस इंटक ने आज आंदोलन स्थल जाकर प्रदेशाध्यक्ष संजु तिवारी के नेतृत्व में अपना समर्थन किया और शुगर मिल के एम डी साहब को चेतावनी भी दी कि जिसमे उन्होंने कहा अगर मिल प्रशासन उनकी मांगे पूरी नही करती है । आगे ये आंदोलन और उग्र होगा। जिसमे प्रमुख रूप से असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजु तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा कबीरधाम जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा शक्कर कारखाना अध्यक्ष फिरोज खान एव बड़ी संख्या में इंटक कांग्रेस कार्यकर्ता ओर कारखाना श्रमिक के उपस्थित थे।




