गन्ना खरीदी के नाम से पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गन्ना खरीदी के नाम से पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी 02 साल से था, फरार
कवर्धा,,वर्ष 2019 में चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला क्षेत्रांतर्गत ग्राम जेवड़न खुर्द के प्रार्थी संजय चंद्रवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिल्हाटी निवासी दिलीप साहू ने इसका एवं अन्य 12 किसानों से गन्ना खरीदी कर जल्द पैसा देने का आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर करीबन् 12 लाख रूपये लेकर फरार हो गया है, कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर चौकी पोड़ी थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक- 136/19धारा 420 भादवि के तहत् अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, कि आरोपी द्वारा करीबन् 02 साल से लगातार अपने रहने का स्थान बदलकर गिरफ्तारी के भय से फरार था, कि पुलिस चौकी पोड़ी में सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी दिलीप साहू को ग्राम खापजोड थाना अमला जिला बैतुल मध्यप्रदेश के आसपास देखा गया है, कि उक्त सूचना पर तत्काल चौकी पोड़ी पुलिस टीम आरोपी दिलीप साहू को जिला बैतुल मध्यप्रदेश जाकर गिरफ्तार कर आज दिनांक 21/03/21को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।



