कवर्धा

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनपुरी रानी स्कूल में दीप प्रज्वलन** भारत माता के मानचित्र पर दीप जलाकर अभियान का किया शुभारंभ*” कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनपुरी रानी स्कूल में दीप प्रज्वलन**

भारत माता के मानचित्र पर दीप जलाकर अभियान का किया शुभारंभ*”

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 कवर्धा**सोनपुरी रानी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में 17 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत माता के मानचित्र पर दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद दीप मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर महाकलश की स्थापना तथा देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, ग्राम सरपंच एवं सचिव, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस दौरान अध्यक्ष एवं प्राचार्य ने विद्यार्थियों को देश एवं समाज हित में कार्य करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों का स्मरण करते हुए परिसर में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष गूंजते रहे।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button