कवर्धा

: सेवा संकल्प अभियान में जिलेवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता आवश्यक: कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति** कलेक्टर ने कबीरधाम के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं विद्यार्थियों से अभियान से जुड़ने की अपील की** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

: सेवा संकल्प अभियान में जिलेवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता आवश्यक: कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति**

कलेक्टर ने कबीरधाम के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं विद्यार्थियों से अभियान से जुड़ने की अपील की**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा विद्यार्थियों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से जिले में सेवा भावना, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान की सफलता केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, मातृशक्ति, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जिले के सभी नागरिकों से अपनी क्षमता और रुचि के अनुरूप सेवा गतिविधियों में सहभागी बनने का आग्रह किया।

 *सेवा संकल्प अभियान सेवा और जनभागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर-श्री कौशल साहू*

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। जिला समन्वयक, राजभाषा आयोग श्री कौशल साहू ने कबीरधाम जिलेवासियों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया

*बच्चों और युवाओं की सहभागिता से मजबूत होगा सेवा का संकल्प अभियान- श्री आदित्य श्रीवास्तव*

 

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक श्री आदित्य श्रीवास्तव ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना बच्चों और युवाओं के संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा ऐसे अभियान नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ जैसी पहल विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज में सेवा एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आग्रह किया।

 *जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को मिलेगा व्यापक स्वरूप -श्री राजेश छेदावी*

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। प्रांतीय सचिव जनजातीय गौरव समाज श्री राजेश छेदावी ने जिले के नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से सेवा एवं जनकल्याण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनजातीय समाज सहित सभी वर्गों से अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनने और सेवा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

*सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान – श्री शेखर बख्शी*

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। अधिवक्ता श्री शेखर बख्शी ने कबीरधाम जिले के नागरिकों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से आगे बढ़कर सेवा गतिविधियों में योगदान देने तथा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

 *सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़े युवा – कु. छोटी मेहरा*

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। पैरा एथलेटिक खिलाड़ी कु. छोटी मेहरा ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के साथ समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की भावना भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाजहित के कार्यों में करने तथा अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनकर सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का आग्रह किया

*समाज के सभी वर्ग मिलकर सेवा संकल्प को बनाएं जनआंदोलन-श्री नरेंद्र देवांगन*

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। जिलाध्यक्ष देवांगन समाज श्री नरेंद्र देवांगन ने कबीरधाम जिले के नागरिकों, समाज प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों में समाज की सामूहिक भागीदारी से अभियान को व्यापक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने देवांगन समाज सहित सभी सामाजिक संगठनों एवं समाज प्रमुखों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और सेवा को जनभागीदारी का माध्यम बनाने का आग्रह किया।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button