स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा हर्षौल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। डा सूर्यकांत भारती एवं डॉ सुबीर श्रीवास्तव संस्था के सम्माननीय सदस्य बने ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा** राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम द्वारा स्थानीय डा भारती नर्सिंग होम कवर्धा में संस्था के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम भारतमाता एवं संविधान के निर्माता डा भीमराव अंबेडकर के तेलचित्र पर गुलाल चंदन लगाकर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात तिरंगा झंडा फहराया गया । राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया गया , भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय, भीमराव अम्बेडकर की जय जवाहरलाल नेहरू की जय, जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा। वंदे मातरम,जन गण मन राष्ट्र गीत गाया गया। डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश आजाद है इस देश को अंग्रेज की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर देश के असंख्य लोगों ने तन मन धन न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाने में सक्रिय योगदान दिया है उनकी त्याग तपस्या तथा बलिदान के कारण महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश आजाद 15 अगस्त 1947 में हुआ। हमे इस आजादी को बनाए रखने के लिए देश के हित मे कार्य करे जो भी व्यक्ति जिस जगह में है और जो भी कार्य कर रहा है वो ईमानदारी लगन से कार्य करे यह भी एक देशभक्ति का रूप है। डा सूर्यकांत भारती के परिवार के बारे में जानकारी दी कि उनके दादाजी स्व भीखम सिंह भारती वल्द शोभाराम भारती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जो उस समय के दाऊ एवं मालगुजार थे, ने अंग्रेजों के खिलाफ प्रदर्शन किया था तथा इसी के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। देशभक्ति का जज्बा होने के कारण आजादी के बाद निवास भिलाई थे जब भिलाई में केंद्र सरकार द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना के प्रस्ताव पर अपनी 120 एकड़ जमीन सरकार को देश सेवा में समर्पित किया था। ऐसे सेनानी परिवार पर देश गर्व करता है। इस अवसर पर डा नरेश यदु अध्यक्ष ने सूत की माला डा सूर्यकांत भारती को पहनाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का सदस्य बनाया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष, नरोत्तम महोबिया सचिव महेश महोबिया कोषाध्यक्ष सियाराम महोबिया सह सचिव, इंजी एस एस जैन उपाध्यक्ष, कैलाश सिंह ठाकुर, डा सूर्यकांत भारती, डा जयंती भारती तथा नर्सिंग होम के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। उसके बाद डा सुबीर श्रीवास्तव को उनके निवास में जाकर उन्हें भी सूत की माला पहनाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम का सदस्य बनाया। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation गुरुकुल पब्लिक स्कूल मामले में महिला कांग्रेस ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग** छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय में बालिका के साथ हुई घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन और विभाग की जिम्मेदारी तय करने की मांग** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट