नामदेव समाज के प्रमुख पदाधिकारी के द्वारा सामाजिक भवन निर्माण बाबत, नपा अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा से की मुलाकात

कवर्धा, कबीरधाम, डी एन योगी कबीर क्रांति
कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी के टीम। आज सामाजिक भवन निर्माण कार्य के विषय में जानकारी हेतु , जिलाध्यक्ष श्री अभिताब नामदेव जी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा से मिले। श्री शर्मा ने बताया कि माननीय अकबर भाई, मंत्री महोदय ने आप लोगो के मांग पर 10 लाख की स्वीकृति कर भेज दिए है। उक्त राशि नगर पालिका को प्राप्त हो गई हैं।
जिस पर नामदेव समाज के भवन निर्माण की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी ।
वर्षो पुरानी सामाजिक भवन की मांग थी जो अब पूरी होने जा रहा है जिससे पुरे समाज में हर्ष व्याप्त है।समाज के पदाधिकारीयो द्वारा माननीय अकबर भाई को , तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा जी को , नामदेव समाज के पूरे पदाधिकारी गण श्री अशोक नामदेव , श्री विजय नामदेव, श्री हेमन्त नामदेव, श्री राजू, दीप्ति टेलर, श्री चंद्रा टेलर, चंद्रकुमार नामदेव तथा कैलाश नामदेव, सचिव नामदेव समाज कवर्धा ने समस्त नामदेव समाज कबीरधाम के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Spread the love

You missed