गुरुकुल पब्लिक स्कूल मामले में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, SP को सौंपा ज्ञापन** निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल से जुड़े गंभीर मामले को लेकर कवर्धा शहर कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कवर्धा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सके। साथ ही यदि जांच में यह तथ्य सामने आता है कि बच्चे की गर्भावस्था की जानकारी होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन अथवा संचालक मंडल द्वारा मामले को छिपाया गया, तो ऐसे जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध भी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। कांग्रेस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। मामले में दोषियों पर कार्रवाई होने से ही पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सकेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिखी कांग्रेस की एकजुटता ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत, प्रदेश सचिव वीरेन्द्र जांगड़े, जिला महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष भीष्म पांडे, प्रदेश सचिव आकाश केशवानी, अगम अनंत, संतोष यादव, धनेश पाली, शीतेष चंद्रवंशी, हेमंत सिंह, अजित साहू, मेहुल सत्यवंशी, अमन वर्मा, तुषार वर्मा, रूपेश साहू, राजा, शिवेंद्र वैभव, आशीष साहू, सुजल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस का स्पष्ट संदेश—मासूमों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जांच निष्पक्ष हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट संपादक — डी.एन. योगी Spread the love Post navigation झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि** झीरम के शहीदों को शत-शत नमन, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, शहीदों के परिजनों से की मुलाकात** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट