कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने किया हड़ताल का ऐलान

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
- 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने किया हड़ताल का ऐलान
कवर्धा**मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने एवं TET की अनिवार्यता को समाप्त करने को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कबीरधाम के संगठन ने 17 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों के विभिन्न मांगो को लेकर जिला अध्यक्ष श्री प्रेमनारायण शर्मा के नेतृत्व में 17 जनवरी को एक दिवसीय आंदोलन हो रहा है। फेडरेशन ने शिक्षकों के विभिन्न मांग मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, TET अनिवार्यता को समाप्त करना, VSK app के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की विरोध को लेकर शिक्षक संगठन फेडरेशन के आह्वान पर हड़ताल पर रहेंगे। इस एक दिवसीय आंदोलन से जिले के सभी स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस आंदोलन में जिले के चारों ब्लॉक के संगठन के सभी पदाधिकारी और शिक्षक शामिल रहेंगे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को हड़ताल स्थल तक सभी शिक्षक साथियों को लाने के लिए दायित्व सौंपा गया है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिदिन टीम बनाकर शिक्षकों से संपर्क कर रहे है और अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे है। हजारों शिक्षकों की इस आंदोलन में शामिल रहने की उम्मीद है।
इस आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू कुर्रे और सभी पदाधिकारी करेगें।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295




