कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट ** तिरंगे के साथ गूंजा ‘हर हर महादेव’ — राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का अद्भुत संगम! ** 151 किमी कांवड़ यात्रा के छठवें दिन विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों ने तिरंगा व धर्म ध्वजा के साथ बोड़ला की ओर बढ़ाए कदम**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट **
तिरंगे के साथ गूंजा ‘हर हर महादेव’ — राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का अद्भुत संगम! **
151 किमी कांवड़ यात्रा के छठवें दिन विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों ने तिरंगा व धर्म ध्वजा के साथ बोड़ला की ओर बढ़ाए कदम**
कवर्धा/बोड़ला। माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव धाम तक चल रही 151 किलोमीटर की ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा के छठवें दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासकीय विद्यालय डोंगरिया में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर करीब 600 कांवड़ियों के साथ बोड़ला के लिए पदयात्रा शुरू की।
एक हाथ में तिरंगा… दूसरे हाथ में धर्म ध्वजा… और जुबां पर ‘बोल बम’ व ‘हर हर महादेव’ के जयघोष!
कठिन जंगलों, पहाड़ों, उफनती नदियों और लगातार बारिश के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। यात्रा जिस-जिस क्षेत्र से गुजरी, वहां क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक एवं हिंदू संगठनों ने पुष्पवर्षा और बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है, वहीं धर्म ध्वजा हमारी संस्कृति और आस्था की पहचान है। राष्ट्र सर्वोपरि है और अपनी संस्कृति पर गर्व हमारी शक्ति है।
उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। अब यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर है।
16 अगस्त को बोड़ला से भोरमदेव धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगलकामना की जाएगी।
विधायक भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले के सभी शिवभक्तों से 16 अगस्त को भोरमदेव धाम पहुंचकर जलाभिषेक में सहभागी बनने का आह्वान किया।
तिरंगा भी ऊंचा… धर्म ध्वजा भी ऊंची… और गूंजता रहा —
बोल बम! हर हर महादेव!
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट



