कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट** 25 साल पहले मिला था रेल सर्वे का आश्वासन, आज भी कवर्धा रेल लाइन का इंतजार*” कवर्धा। वर्ष 2001 में बिलासपुर–कवर्धा–राजनांदगांव रेल लाइन को लेकर शुरू हुई उम्मीद आज भी अधूरी है। करीब 25 वर्ष पहले कवर्धा जिला रेलवे संघर्ष समिति के प्रयासों से तत्कालीन केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मुलाकात कर इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना की मांग रखी गई थी। उस समय प्रतिनिधिमंडल को 229 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के सर्वे का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक यह परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी। बैठक में बताया गया था कि इस रेल मार्ग के बनने से करीब 30 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, कृषि, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा रेलवे को भी अच्छा राजस्व प्राप्त होगा। उस समय रेलवे संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश वर्मा (अध्यक्ष), धनेश्वर नाथ योगी, दिलीप यदु, रमेश ठाकुर, राजेन्द्र सलूजा, संजय देसाई, बलबीर खनूजा, आनंद शर्मा और राजू श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल थे। यह मुलाकात तत्कालीन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में हुई थी, जहां रेल मंत्रालय ने सर्वे कराने का भरोसा दिया था। 25 साल बाद भी अधूरा सपना समय बीतता गया, सरकारें बदलीं, घोषणाएं हुईं, लेकिन कवर्धा जिले को अब तक रेल सुविधा नसीब नहीं हो सकी। जिले के नागरिकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि यह रेल परियोजना पूरी हो जाती है तो पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। अब फिर वही सवाल लोगों के मन में है—क्या बिलासपुर–कवर्धा–राजनांदगांव रेल लाइन का सपना कभी पूरा होगा? क्या 25 साल पहले किया गया सर्वे का वादा अब धरातल पर उतरेगा, या फिर यह भी केवल फाइलों और आश्वासनों तक ही सीमित रह जाएगा? — कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट ::: Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट Writing हर वर्ष की परंपरा निभाते हुए इस वर्ष भी जिला प्रेस क्लब करेगा कांवड़ यात्रियों की सेवा रेगाखार खुर्द (कबीरधाम)। सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रेस क्लब द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम रेगाखार खुर्द में कांवड़ यात्रा पर निकले भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर कांवड़ियों, बोल बम समिति के पदयात्रियों तथा श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रेस क्लब ने सभी शिवभक्तों, बोल बम समिति के सदस्यों, कांवड़ यात्रा पदयात्रियों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों से सादर आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर सेवा का लाभ उठाएं तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। आयोजक: जिला प्रेस क्लब सहयोग: रेगाखार खुर्द के समस्त ग्रामवासी विनीत: जिला प्रेस क्लब भोरमदेव पदयात्रा सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को सुबह 07 बजे से** भोरमदेव मंदिर के लिए बूढ़ा महादेव मंदिर से 18 किलोमीटर की पदयात्रा होगी प्रारंभ** भोरमदेव पदयात्रा के साथ पवित्र सावन माह भर गूंजेगा हर-हर महादेव और बोलबम की गूंज** *पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और पेयजल की व्यवस्था** पदयात्रियों के वापस लौटने बसों की होगी व्यवस्था, पदयात्रा मार्ग में चारपहिया वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित** पदयात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान रहेगा लागू, तीन स्थानों पर होगी पार्किंग** पूरे सावन माह भर भोरमदेव मंदिर परिसर के आस-पास कांवरियों के ठहरने के लिए बनाए गए हैं विश्रामालय** पदयात्रा के साथ-साथ चलेगी एम्बुलेंस, कांवरियों के लिए बनाए गए मेडिकल बूथ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की