कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट**  03 अगस्त को निकलेगी भव्य भोरमदेव पदयात्रा** कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिलेवासियों से किया शामिल होने का आह्वान**  कवर्धा | 27 जुलाई 2026 श्रावण मास के प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 को बुढ़ा महादेव मंदिर, कवर्धा से विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक आयोजित होने वाली भव्य पदयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सावन माह की यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व है। हर वर्ष हजारों शिवभक्त इस पदयात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं सभी शिवभक्तों से आग्रह किया कि 03 अगस्त को प्रातः 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होने वाली पदयात्रा में परिवार सहित शामिल होकर इस पावन आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

 देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट**

 03 अगस्त को निकलेगी भव्य भोरमदेव पदयात्रा**

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिलेवासियों से किया शामिल होने का आह्वान**

 कवर्धा | 27 जुलाई 2026

श्रावण मास के प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 को बुढ़ा महादेव मंदिर, कवर्धा से विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक आयोजित होने वाली भव्य पदयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सावन माह की यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व है। हर वर्ष हजारों शिवभक्त इस पदयात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

उन्होंने जिले के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं सभी शिवभक्तों से आग्रह किया कि 03 अगस्त को प्रातः 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होने वाली पदयात्रा में परिवार सहित शामिल होकर इस पावन आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button