पंडरिया की बड़ी उपलब्धि: विधायक भावना बोहरा की ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में मारी बाजी** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट पंडरिया। पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम हुई है। विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफल विद्यार्थियों में वेदांत कुमार साहू, राहुल मरकाम, यामिनी देवांगन, दुजराम मरकाम, उमा भोई, सोमी चंद्राकर एवं लक्ष्मण शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शन से मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश का सपना साकार किया। ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ आज अनेक युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है। यहां NEET, IIT-JEE एवं CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा पूरी तरह निःशुल्क कराई जाती है। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल सात विद्यार्थियों की सफलता नहीं, बल्कि पूरे पंडरिया विधानसभा के सपनों और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि “प्रतिभा गांवों में भी भरपूर है, जरूरत केवल सही अवसर और उचित मार्गदर्शन की होती है।” उन्होंने यह भी बताया कि छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ तथा अन्य शैक्षणिक पहलें इसी उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं ताकि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी के भविष्य में बाधा न बने। कबीर क्रांति परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट** शिकायतों के बाद भी संरक्षण का खेल? मनरेगा में नियमों को ताक पर रख सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, जिला पंचायत पर उठे गंभीर सवाल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *सफलता की कहानी* *आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत* *बीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट युवती ने सरकारी सहायता से स्वरोजगार को बनाया सफलता की मिसाल* *नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से मिली 30 लाख रुपये की सब्सिडी, आधुनिक फार्म में 400 से अधिक सूकर* धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क संचालनालय, रायुपर