कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी और अमित शर्मा की रिपोर्ट दुल्लापुर कस्तूरबा गांधी छात्रावास में बच्चों की तबीयत बिगड़ी उल्टी-दस्त की शिकायत पर कई छात्राएं अस्पताल में भर्ती, छात्रावास की व्यवस्था पर उठे सवाल पंडरिया। विकासखंड पंडरिया के दुल्लापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कई छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि छात्रावास की जिम्मेदार मैडम पिछले दो-तीन दिनों से नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं, जिससे बच्चों की देखरेख एवं व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चियों के बीमार होने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। भोजन, पेयजल अथवा अन्य कारणों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीम से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने दोषियों पर कार्रवाई तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फोटो कैप्शन: पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती दुल्लापुर कस्तूरबा गांधी छात्रावास की बीमार छात्राओं का उपचार करते चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जांच की मांग तेज। संपादक : डी. एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट** उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि** जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं, सात सूत्रीय मांगों पर फिर कराया ध्यान आकर्षित** बरसात : जीवनदायिनी बारिश या बीमारियों और मौत का सौदागर?** @जानें बरसात में स्वस्थ और निरोगी रहने के उपाय लेखक : एच.पी. जोशी** कबीर क्रांति ब्रेकिंग