कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी (संपादक) की रिपोर्ट** दिनदहाड़े दुकान से व्यापारी का अपहरण!** मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में 6 आरोपी पुलिस हिरासत में, इनोवा वाहन जब्त**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी (संपादक) की रिपोर्ट**
दिनदहाड़े दुकान से व्यापारी का अपहरण!**
मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में 6 आरोपी पुलिस हिरासत में, इनोवा वाहन जब्त**
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट, अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर चंद्रवंशी (48 वर्ष) निवासी रायपुर रोड, कवर्धा, जो कुर्मी छात्रावास के पास बोरवेल व्यवसाय संचालित करते हैं, ने थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे ग्राम महगांव निवासी विष्णु चंद्रवंशी अपने पांच साथियों के साथ इनोवा वाहन से उनकी दुकान पहुंचा। आरोप है कि सभी ने दुकान में घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जबरन वाहन में बैठाकर सैगोना रोड स्थित एक फार्म हाउस ले गए, जहां फिर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पीड़ित को सकुशल बरामद किया, 6 आरोपियों को हिरासत में लिया तथा घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन जब्त कर लिया।
थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) एवं 142 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
कबीरधाम पुलिस का संदेश
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी या कानून-व्यवस्था संबंधी घटना की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें। जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




