कवर्धा

सामुदायिक भूमि पर भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम, 02 जुलाई 2026। जिला प्रशासन कबीरधाम, उद्यानिकी विभाग एवं छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के संयुक्त सहयोग से विकासित भारत – VB G RAM G के उद्घाटन अवसर पर विकासखंड बोडला के ग्राम गंडई खुर्द में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामुदायिक भूमि पर भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीरधाम, 02 जुलाई 2026। जिला प्रशासन कबीरधाम, उद्यानिकी विभाग एवं छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के संयुक्त सहयोग से विकासित भारत – VB G RAM G के उद्घाटन अवसर पर विकासखंड बोडला के ग्राम गंडई खुर्द में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग एक हेक्टेयर सामुदायिक भूमि पर आम, कटहल, अमरूद, नींबू, जामुन, करौंदा, कदम, गुलमोहर एवं सीताफल सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रहे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, VB G RAM G के कमिश्नर श्री तरण प्रकाश सिन्हा जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनों को वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के सदस्यों, कवीर स्वयंसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button