कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट श्री सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव का 628वां आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न कबीरधाम। आज कबीरधाम जिले में कबीरपंथी समाज द्वारा श्री सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव का 628वां आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कबीर साहेब के विचारों, मानवता, समानता और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फल, खीर, पूड़ी एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीरपंथी अनुयायी उपस्थित रहे और सत्संग, संध्यापाठ एवं सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के श्री सदगुरु कबीर संध्यापाठ समिति के अनुयायियों का विशेष सहयोग रहा। सेवा कार्य में बाबूराम साहेब, गोवर्धन, ओंकार साहू, खेमसिंह, नरेश उइके, हारणदास, रामकुमार माधव, केशलाल, सोहन, संजय, अशोक, दिनेश, कमलेश एवं फलित आनंद साहेब सहित अन्य श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और भाईचारे का वातावरण बना रहा तथा कबीर साहेब के संदेश “सत्य, अहिंसा और मानव सेवा” को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

श्री सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव का 628वां आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

कबीरधाम। आज कबीरधाम जिले में कबीरपंथी समाज द्वारा श्री सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव का 628वां आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कबीर साहेब के विचारों, मानवता, समानता और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फल, खीर, पूड़ी एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीरपंथी अनुयायी उपस्थित रहे और सत्संग, संध्यापाठ एवं सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के श्री सदगुरु कबीर संध्यापाठ समिति के अनुयायियों का विशेष सहयोग रहा। सेवा कार्य में बाबूराम साहेब, गोवर्धन, ओंकार साहू, खेमसिंह, नरेश उइके, हारणदास, रामकुमार माधव, केशलाल, सोहन, संजय, अशोक, दिनेश, कमलेश एवं फलित आनंद साहेब सहित अन्य श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और भाईचारे का वातावरण बना रहा तथा कबीर साहेब के संदेश “सत्य, अहिंसा और मानव सेवा” को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button