कवर्धा

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्पंदन अभियान के तहत जिले के 180 अधिकारी / कमर्चारियों को किये सम्मानित । नोवल कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) के मद्देनजर सराहनीय कार्य किये थे अधिकारी जवान

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्पंदन अभियान के तहत जिले के 180 अधिकारी / कमर्चारियों को किये सम्मानित ।
नोवल कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) के मद्देनजर सराहनीय कार्य किये थे अधिकारी जवान

कवर्धाडी एन योगी

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री के 0 एल 0 धुव 0 के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी व उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बीआर मंडावी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07.08.2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय

, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन आजाक थाना, महिला सेल, यातायात शाखा, वाहन शाखा, 112 कंट्रोल रूम, के 180 अधिकारी जवानों को उनके द्वारा नोवल कोरोना वायरस कोविड 19 के महत्वपूर्ण ड्यूटी पर अलग अलग स्थानों में तैनात किया गया था जिन्होने लगातार कड़ी धूप में माह मार्च से अब तक डयूटी में तैनात रहकर कोरोना से लड़ने वा रोकथाम में उत्कृष्ठ कार्य के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किय गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री के . एल . ध्रुव के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी जवानों को सम्बोधित करते हुए कहे कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) संकमण के चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में सामान्य कर्तव्यों के अलावा कोरोना वायरस संकमण को रोकने के लिए जिले में लागू धारा -144 जा.फौ. / लाकडाउन में अपनी जान कि परवाह ना करते हुए सौपे गए कार्यों को आप सब के द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं लगन से निर्वहन किया गया , जो निचित ही अत्यंत सराहनीय कार्य है जिससे आम जन में भी कबीरधाम पुलिस की छवि और बेहतर हुई है ,

तथा सभी के कार्यो की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना किया गया । साथ यह भी जानकारी दिया गया कि कंटेनमेंट एरिया यथावत रहेगी पुलिस कि जवाबदारी भी यथावत रहेगी कोरोना माहामारी अभी समाप्त नहीं हुई है इस बात कि जानकारी प्रत्येक पुलिस के अधिकारी जवानों को ध्यान में रखना है ,

साथ ही अब और गंभीरता से इस महामारी से बचाव के तरीकों को अपनाना हैं । तभी अपने साथ साथ आम जनों को शहर को और अपने परिवार को इस भयानक महामारी से सुरक्षित रख सकते है कहा गया । सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोडला श्री अजीत ओगरे , रक्षित निरीक्षक खिष्ट नरगिस तिग्गा बधेल , मुख्य लिपिक श्री विरेन्द्र तारम महिला सेल प्रभारी , श्रीमती रमा कोष्टी , थाना अजाक प्रभारी निरीक्षक मूलबंद पटले एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिग को मेन्टेन करते हुए मास्क लगाकर उपस्थित रहे

Spread the love

Related Articles

Back to top button