कवर्धा

नेताजी का फोन आते ही लौट गई नगर पालिका की टीम !**  4000 स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा से कवर्धा में मचा बवाल**  गरीब पर बुलडोजर, रसूखदार पर साइलेंट मोड ?**  सरकारी जमीन खाली कराने पहुंची टीम अचानक क्यों लौटी वापस** सामुदायिक भवन की जमीन पर कब्जा ?**  कवर्धा में अब “नक्शा नहीं… नेताजी का नंबर” देखकर होती है कार्रवाई !**  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़   देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

नेताजी का फोन आते ही लौट गई नगर पालिका की टीम !**

 4000 स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा से कवर्धा में मचा बवाल**

 गरीब पर बुलडोजर, रसूखदार पर साइलेंट मोड ?**

 सरकारी जमीन खाली कराने पहुंची टीम अचानक क्यों लौटी वापस**

सामुदायिक भवन की जमीन पर कब्जा ?**

 कवर्धा में अब “नक्शा नहीं… नेताजी का नंबर” देखकर होती है कार्रवाई !**

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा शहर में इन दिनों सरकारी जमीन पर कब्जे और राजनीतिक दबाव की चर्चा ने माहौल गर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका क्षेत्र की लगभग 4000 स्क्वायर फीट बेशकीमती सरकारी जमीन पर एक प्रभावशाली नेताजी के रिश्तेदार का लंबे समय से कब्जा है।

सूत्रों के अनुसार नगर पालिका की टीम पूरी तैयारी के साथ जमीन खाली कराने पहुंची थी। अधिकारी मौजूद थे, नापजोख शुरू हुई, कार्रवाई की तैयारी भी हो गई थी। लोगों को लगा कि आज सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त हो जाएगी।

लेकिन तभी पूरा मामला पलट गया…

चर्चा है कि कार्रवाई शुरू होने से पहले ही एक बड़े नेताजी का फोन अधिकारियों तक पहुंचा और कुछ ही मिनटों में पूरी टीम का रवैया बदल गया। जो अधिकारी कार्रवाई के लिए पहुंचे थे, वही बिना कब्जा हटाए वापस लौट गए।

अब शहर में जनता सवाल उठा रही है —

 क्या कानून सिर्फ गरीबों के लिए है ?

 क्या नेताओं के दबाव में सरकारी कार्रवाई रुक जाती है ?

 क्या सरकारी जमीन अब रसूखदारों के भरोसे छोड़ दी गई है ?

शहर में यह तंज भी तेजी से वायरल हो रहा है —

 “कवर्धा में कब्जा हटाने से पहले नक्शा नहीं… नेताजी का नंबर देखना पड़ता है!”

बताया जा रहा है कि इस जमीन पर भविष्य में सामुदायिक भवन बनाने की योजना थी ताकि आम जनता को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिल सके।

अब पूरा शहर इस इंतजार में है कि नगर पालिका दोबारा कार्रवाई करेगी…

या फिर सरकारी जमीन हमेशा के लिए रसूखदारों के कब्जे में ही रहेगी।

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

 देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button