*कबीरधाम पुलिस की मानवीय पहल — अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार हेतु मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी बिलासपुर में कराया गया भर्ती।* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के संबंध में संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही की गई। दिनांक 02.05.2026 को थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डबराभाट में लगभग 25-30 वर्ष की एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी, जो गाँव में लगातार इधर-उधर घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं महिला से पूछताछ की गई, किंतु वह अपना नाम एवं पता बताने में असमर्थ रही। महिला की स्थिति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाना कोतवाली लाया गया एवं जिला अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत उसकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने हेतु सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा महिला की मानसिक स्थिति तथा उसकी पहचान, निवास स्थान एवं परिजनों की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में उपचार हेतु भर्ती कराने का आदेश दिया गया। आदेश के पालन में दिनांक 05.05.2026 को उक्त महिला को विधिवत मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में भर्ती कराया गया। *कबीरधाम पुलिस जिले वासियों से अपील करती है।* यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया थाना कोतवाली, कबीरधाम/ पुलिस कंट्रोल रूम कबीरधाम मोबाइल नंबर-9479192499 को सूचित करें, जिससे महिला को उसके परिजनों से मिलाने में सहायता मिल सके। Spread the love Post navigation *कबीरधाम जिले सुदूर वनांचल क्षेत्र बारहपानी गांव तक पहाड़ों के बीच पहुंची पक्की सड़क* *अब चिल्फी-कवर्धा की दूरी हुई आसान, सड़क ने बदली गांव की पहचान* *मुख्मंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से वनांचल तक सड़कों का हुआ विस्तार* *प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली पहाड़ों में बसे गांवों की तकदीर* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, बिना “नारियल चढ़ाए” नहीं होते काम कवर्धा। तहसील कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। आम जनता से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि यहां बिना “नारियल चढ़ाए” यानी रिश्वत दिए कोई भी काम आसानी से नहीं हो रहा है। लोगों को बार-बार दफ्तर के चक्कर कटवाए जा रहे हैं और फाइलें जानबूझकर लंबित रखी जा रही हैं। पीड़ितों का आरोप है कि कर्मचारियों का रवैया बेहद लापरवाहीपूर्ण है। काम के लिए आने वाले ग्रामीणों को तारीख पर तारीख दी जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि स्थिति ऐसी हो गई है जैसे किसी फिल्म की कहानी—“दामिनी” की तरह न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता बनी रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाता है, या फिर आम जनता यूं ही परेशान होती रहेगी। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट