*मिलकर पानी बचाने का संकल्प लिया ग्रामीणो ने* *विशेष ग्राम सभा में जल संरक्षण के लिए बढ़ी जागरूकता और आजीविका पर जोर* *राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतो में आयोजित हुआ ग्राम सभा* कवर्धा- कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कबीरधाम ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन कर लोगों ने विभिन्न विषय पर व्यापक चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य,आजीविका एवं रोजगार जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाई।मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जल संरक्षण और आजीविका के लिए नवा तारिया आय के जरिया में कार्य करने का संकल्प लिया गया। आजीविका डबरी, अमृत सरोवर, घरों में सोख्ता गड्ढा निर्माण और नवा तरिया के द्वारा सभी क्षेत्रों में पानी रोकने का संकल्प लिया गया। विशेष ग्राम सभा में जनगणना के महत्व पर जानकारी देते हुए ऑनलाइन विवरण भरने की प्रक्रिया भी बताई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया की ग्राम सभा में जल संरक्षण और आजीविका पर ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया गया है। लखपति दीदियों द्वारा अपने अनुभव अन्य ग्रामीण महिलाओं को साझा कर योजना से जुड़ने प्रेरित किया गया।ग्राम पंचायत में निर्मित परिसंपत्तियों की एंट्री संपदा एप्प में करने पर बात की गई। ग्राम सभा मे प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत बनाए जा रहे आवासों को जल्द पूरा करने हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराते हुए आजीविका और जल संरक्षण का उद्देश्य पूरा करने नवा तारिया की विस्तृत जानकारी दी गई। नय तालाबों से मछली पालन और सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलने पर जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।इसी उपलक्ष्य में सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही। Spread the love Post navigation *बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर* *गांवों तक बिजली पहुँचने से अंधकार और भय कम हुआ जीवन में आई रोशनी* *ग्राम ईरपानार जहां दशकों बाद टूटा अंधेरा- पहली बार हुई बिजली से रौशन* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक* *जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकानों की गणना* *छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट