*यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी*

*शहर में कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित हो तो इसकी सूचना तत्काल यातायात पुलिस को दे-यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खालको*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यातायात शाखा में आर.आई. प्रवीण खालको यातायात शाखा में नए प्रभारी के रूप मे पदभारग्रहण किए है। श्री खलखो सुकुमा जिले से स्थानांतरण होकर कबीरधाम के यातायात शाखा मे नए प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। नए यातायात प्रभारी के पदस्थापन के बाद यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के पर ताबड़तोड़ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यहाँ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के मार्गदर्शन में जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आरआई श्री प्रवीण खलखो द्वारा सभी स्कूल बसों को ड्रंक ड्राइव, नाबालिकों, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी,स्पीड बाइकर, मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न पर कारवाही की जा रही है।

*नागरिक पुलिस जवानों का सहयोग करें ताकि मिलकर शहर में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखी जा सके*

नए यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखो ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की रहेगी। ऐसा स्थान जहां यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, उसके बारे में विचार विमर्श कर उसमें सुधार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर तरीके से काम किया जाएगा। नए यातायात प्रभारी ने कहा कि शहर में कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित हो तो इसकी सूचना तत्काल यातायात पुलिस को दे, ताकि सबके सहयोग से व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना नागरिक का भी दायित्व बनता है, नागरिक पुलिस जवानों का सहयोग करें ताकि मिलकर शहर में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखी जा सके।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़