कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

कबीरधाम में गूंजा “जय श्री राम” — भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ!

कवर्धा**जिला कबीरधाम के खैरबाना कला में आज आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री चित्रकूट कामदगिरि पीठ शाखा ने प्रस्तावित भव्य राम मंदिर एवं आश्रम के बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ।

 इस ऐतिहासिक और पावन अवसर पर परम पूज्य जगतगुरू श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने अपने कर-कमलों से विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

 उनके साथ पंच कैलाशी पं. राजेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

 वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और भक्तों की जयकारों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

 यह भव्य मंदिर एवं आश्रम आने वाले समय में धर्म, संस्कृति और सेवा का एक बड़ा केंद्र बनेगा, जिससे पूरे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

 स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया — हर चेहरे पर भक्ति और गर्व साफ झलक रहा था।

 यह सिर्फ निर्माण नहीं, आस्था का महाअभियान है! 

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

You missed